संदेश

जून, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मुंबई हमले में भूमिका को लेकर साजिद मीर से होगी पूछताछ, हाफिज और लखवी से रिश्तों की भी होगी पड़ताल

चित्र
एफआईए अधिकारी ने बताया कि फिलहाल साजिद मीर पाकिस्तान की सेंट्रल जेल गुजरांवाला में कैद है। जहां, संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) की टीम मुंबई हमले के मामले में मीर की कथित भूमिका के लिए गुजरांवाला जेल में उससे पूछताछ करेगी।  एफबीआई की ओर से घोषित मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में से एक और 2008 के मुंबई हमलों के मास्टर माइंड साजिद मजीद मीर से पाकिस्तान सरकार के अधिकारी पूछताछ करेंगे। वहां के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि 2008 में मुंबई हमले में साजिद मीर की भूमिका के बारे में पूछताछ की जाएगी। हाल ही में उसे टेरर फंडिंग के एक मामले में 15 साल जेल की सजा दी गई है। वहीं, विशेषज्ञों के मुताबिक एफएटीएफ की ग्रे सूची से निकलने के लिए पाकिस्तान ने मीर को सजा दिलाने का नाटक किया है। हाफिज सईद और लखवी से संबंधों के बारे में भी की जाएगी पूछताछ मुंबई हमला मामले में जांच से जुड़े एफआईए अधिकारी ने बताया कि साजिद मीर के जमात-उद-दावा  प्रमुख हाफिज सईद और लश्कर-ए-तैयबा के ऑपरेशन कमांडर जकीउर्रहमान लखवी के साथ उसके संबंधों और हमले के वित्तपोषण के लिए भी पूछताछ की जाएगी। 26/11 का मामला रावलपिंडी और इस्ल...